रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर। वार्ड संख्या-23 स्थित रम्पुरा क्षेत्र में करीब 23 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा ने शिलान्यास किया। जोगेंद्र किराना स्टोर से प्रेमपाल टेलर्स के घर तक बनने वाली सड़क और दोनों ओर पक्की नालियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड पार्षद अंजलि कोली ने मेयर का आभार जताया। इस दौरान पार्षद पूनम कोली, चंद्रसेन चंदा, राजू कोली, राज कोली, समाजसेवी रामसेवक, नरेश चंद शर्मा, भूरी कोली, नेमवती कोली, लौंगश्री कोली, माया देवी, पोतीराम कोली, धर्मवीर कोली, राहुल कोली, रिंकू कोली, गौतम कोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रम्पुरा में सीसी सड़क-नाली निर्माण का शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...