दरभंगा, फरवरी 4 -- बेनीपुर। प्रखंड की रमौली पंचायत में 6 फरवरी को होने वाले पैक्स चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निर्वाचन अधिकारी सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि रमौली पंचायत में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि बुधवार को चुनाव कर्मी का मिलन किया गया। वही 5 फरवरी को सभी चुनाव कर्मी को मतदान केंद्र पर भेजा जाएगा तथा 6 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...