दरभंगा, मार्च 7 -- बेनीपुर। प्रखंड के रमौली गांव निवासी आरपीएफ में इंस्पेक्टर पिता प्रवीण चंद्र झा एवं गृहिणी माता के पुत्र अभिषेक कुमार झा ने यूपीएससी की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 231वीं रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिषेक कोटा में रहकर यूपीएससी का तैयार कर रहे थे। उनके माता-पिता दरभंगा में रहते हैं। अभिषेक की इस सफलता पर उन्हें व उनके माता-पिता को बड़ी संख्या में लोग बधाई दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...