दरभंगा, मार्च 24 -- बेनीपुर। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, हाबीभौआड़ के प्रधानाध्यापक सह रमौली गांव निवासी कृष्णकांत मिश्र व गृहिणी पूनम देवी का पुत्र शिवम कुमार मिश्र बिना कोचिंग के इंटर साइंस की परीक्षा में 460 अंक प्राप्त कर जिले का थर्ड टॉपर बना है। शिवम ने बताया कि माता-पिता एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, रमौली के शिक्षकों के मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...