बेगुसराय, मई 12 -- नावकोठी। पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान रमौली गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि महेशवाड़ा पंचायत के रमौली गांव में गश्ती के दौरान युवक को उत्पात मचाते हुए हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करायी गई जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। यह भी पढ़ें- बांका : शराब के नशे में दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया इस कार्रवाई में गश्ती दल प्रभारी एसआई विपिन कुमार ओझा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...