चम्पावत, अप्रैल 24 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश का चम्पावत पुलिस कार्यालय तबादला हुआ है। उनके स्थान पर रमेश चंद्र बेलवाल को पाटी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। शुक्रवार को नए थानाध्यक्ष ने व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से नाबालिग को वाहन नहीं देने को कहा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष भुवन गहतोड़ी, जगदीश जोशी, राकेश पाटनी, दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...