कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट को पुनः शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार स्कूल टूर्नामेंट, जेएससीए द्वारा विभिन्न आयु वर्ग के इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट की मेजबानी, शिवरात्रि, 26 जनवरी तथा बच्चों की वार्षिक परीक्षा आदि कारणों से चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान लगातार व्यस्त रहने के कारण टूर्नामेंट कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।अब चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में केडीसीए द्वारा बनाए गए फिक्सर के अनुसार मैच खेले जा रहे हैं। मैच का फिक्सर जेएससीए के ऐप पर भी अपलोड कर दिया गया है।टूर्नामेंट में शामिल सभी क्लबों से अपील की गई है कि वे जेएससीए ऐप में जारी फिक्सर के अनुसार निर्धारित समय पर चंदवारा स्थ...