बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 23 पदों के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर रमाशंकर पांडेय, महामंत्री पद पर राजेश सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर कृष्णनारायन पांडेय विजयी घोषित किए गए। कुल 788 मतदाताओं में से 712 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक चला। अध्यक्ष पद पर रमाशंकर पांडेय ने 358 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उपेन्द्रनाथ दूबे को पराजित किया। उपेन्द्रनाथ दूबे को 249 मत मिले, जबकि चार मत अवैध पाए गए। महामंत्री पद पर राजेश सिंह ने 213 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी अविनाश कुमार को 42 मतों से शिकस्त दी। अविनाश कुमार को 171 मत प्राप्त हुए। इस पद पर एक मत अवैध घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णनारायन पांडेय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.