बागपत, मार्च 10 -- बागपत। सहकारी चीनी मिल रमाला के उपसभापति जयदेव सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को लखनऊ में गन्ना विभाग की प्रबंध निदेशक ईशा दूहुन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों के बकाया भुगतान और पेराई सत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की। उपसभापति जयदेव सिंह ने बताया कि रमाला मिल द्वारा अभी तक किसानों का दिसंबर माह का भुगतान भी पूरा नहीं किया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही खेतों में बड़ी मात्रा में गन्ना खड़ा है। अप्रैल में गेहूं की कटाई शुरू होने के कारण किसानों को समय पर गन्ने की कटाई में कठिनाई आएगी। उन्होंने प्रबंधक निदेशक से मांग की कि पिछले वर्ष की तरह रमाला मिल क्षेत्र के कुछ गन्ने को अन्य चीनी मिलों को आवंटित किया जाए, ताकि मिल समय पर अपना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.