बागपत, मार्च 11 -- बागपत। रमाला सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गोविंद मौर्य ने बताया कि चीनी मिल से जुड़े सभी किसानों का गन्ने का भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर 2025 से लेकर एक जनवरी 2026 तक का 10.79 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि मिल में साथ-सुथरा गन्ना लाए। 13 मार्च को जनसुनवाई करेगी महिला आयोग की सदस्यबागपत। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला 13 मार्च को विकास भवन में जनसुनवाई करेगी। उसके बाद बावली गांव में पीएचसी का निरीक्षण। इसके बाद जैन पीजी कॉलेज बड़ौत में महिलाओं के साथ जनसंपर्क करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...