भदोही, दिसम्बर 30 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को हुआ। देर शाम मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें रमाकांत दुबे अध्यक्ष एवं संजय सिंह महामंत्री निर्वाचित किए गए। उधर, परिणाम के बाद पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्ष पद को रमाकांत दुबे 228 मत और रामकृष्ण को 129 वोट मिल। जबकि महामंत्री पद के लिए उपवन मिश्रा 139 और संजय सिंह 214 मत पाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संतलाल 161 और तारकेश्वर मिश्रा 188 रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णानंद यादव 206 और सत्येंद्र कुमार 145 मत पर संतोष किया। अधिवक्ताओं ने विजेता पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कोहरे, गलन के बाद भी सुबह से लेकर देर शाम तक वकील डटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.