बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। हर्रैया तहसील क्षेत्र के रमया गांव में एक अजीब मामला सामने आया है। गांव में एक घर के फर्श से पिछले करीब एक सप्ताह से तेल जैसा चिपचिपा पदार्थ रिसने की सूचना है। इस घटना से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है।लोगों के मुताबिक फर्श रिस रहा पदार्थ काले-लाल रंग का गाढ़ा और चिकनाहट लिए हुए है। घरवालों का कहना है कि फर्श पर पैर रखते ही फिसलन होती है और सफाई के बावजूद यह पदार्थ दोबारा निकल आता है। उनका दावा है कि समय के साथ इसकी मात्रा भी बढ़ती जा रही है। परिवार के मुखिया के मुताबिक, शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार रिसाव होने पर उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कारण परिवार में डर का माहौल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि इकट्ठा किए गए इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.