कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग कन्नौज द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव को रमन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कन्नौज में आयोजित इत्रोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न शैक्षिक योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इन योजनाओं में इंस्पायर मानक योजना, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना, जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान, अटल आवासीय विद्यालय, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय और पीएम श्रेष्ठा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों का चयन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कुंव...