सहरसा, मार्च 10 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बघवा गांव में आयोजित रमन झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बघवा एकादश बना। फाइनल मुकाबला में बघवा एकादश बघवा ने खोजराहा को हराया। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी को हुई थी, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया था। फाइनल में टॉस हारकर पहले खेलते हुए खोजराहा की टीम 17.4 ओवर में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बघवा टीम ने मैच 4 विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सोनू ब्रेथवेट को मैन ऑफ द मैच तथा सनी सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। वहीं खोजराहा की ओर से दानिश अहमद (खगड़िया) ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि मुखिया रंजीत राय, सरपंच कुमार प्रशांत, मुखिया स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.