बगहा, अप्रैल 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के महाराजा स्टेडियम को तोड़कर नगर के बड़ा रमना मैदान में बना रहे मल्टीपरपस स्टेडियम के निर्माण में आधा रमना चले जाने के विरोध में विभिन्न खेल संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। क्रिकेट से लेकर फुटबॉल से जुड़े संगठन के सदस्यों ने रमना बचाओ संघर्ष समिति को बनाकर रविवार को नगर के बाद रमना मैदान में बैठक की। जहां सदस्यों का कहना था कि मल्टीपरपस स्टेडियम का निर्माण हम लोगों की भी मांग थी, लेकिन इसमें आधा रमना चला जाएगा यह किसी ने नहीं सोचा था। इससे रमना का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। पहले ही ऑडिटोरियम बनने के कारण रमना का काफी क्षेत्र उसमें चला गया। अब आधा रमना की घेराबंदी कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर भी 10 फीट रमना कम हो गया। ऐसे में अब आधा से भी कम रमना का मैदान बचा है। इसमें कैसे बच्चे खेल पाएंगे। ...