वाराणसी, जून 16 -- रोहनिया। करसड़ा विद्युत उपकेंद्र के 11 केवी रमना फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति मंगलवार सुबह 6 बजे से बाधित रही, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण अखरी स्थित जल निगम की पानी की टंकी से होने वाली पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों के अनुसार चितईपुर-चुनार मार्ग पर बच्छांव के पास रमना फीडर का एक स्टे पोल टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। स्टे पोल के क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जिसके चलते सुबह 6 बजे से फीडर की सप्लाई बाधित रही। बिजली आपूर्ति बंद रहने से क्षेत्र के घरों, दुकानों और अन्य उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, इसी फीडर से अखरी स्थित जल निगम की पानी की टंकी को भी बिजली आपूर्ति होती ...