वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी। रमना स्थित कचरा निस्तारण प्लांट परिसर में कचरे के ढेर में एक सप्ताह से आग के कारण क्षेत्र में जहरीले धुएं से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्लांट के गेट पर धरना दिया। नगर निगम और प्लांट के अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने देर शाम धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण न कर पाने पर गहरी नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान अमित पटेल ने कहा कि 20 बीघा में कूड़े के ढेर में आग लगने से धुएं के कारण 10 हजार की आबादी का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों को सांस, त्वचा संबंधी बीमारयों के फैलने की आशंका है। किसानों ने कहा कि सब्जी के फसलों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीणों की विरोध की सूचना पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। अमित पटेल ने कहा कि आग लगने से ग्रा...