मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रमना गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व रविवार को मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि रविवार सुबह 7:55 बजे सहज पाठ का समापन होगा। पिछले आठ दिनों से महिला संगत के द्वारा सहज पाठ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक महिलाओं और बच्चों के द्वारा गुरुसिंह सभा में शबद कीर्तन और गुरुवाणी का पाठ किया जाएगा। इसके बाद पटना से आया रागी जत्था गुरु का कीर्तन करेंगे और गुरु के उपदेश को सुनाएंगे। इसके बाद गुरु का लंगर होगा। गुरुद्वारा के जितेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मौके पर शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...