हाथरस, दिसम्बर 9 -- हाथरस, संवाददाता। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे वृद्ध की सोमवार की देर शाम बागला कॉलेज मार्ग वाले रेलवे फाटक पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। कई घंटे बाद शव की शिनाख्त होने पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी 86 वर्षीय थान सिंह चौहान रोजाना गोपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते थे। वह बिजली कॉटन मिल के रिटायर्ड कर्मचारी थे। देर रात को थान सिंह चौहान शहर के प्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बागला कॉलेज रेलवे फाटक पर रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...