हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- रामनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने रामनगर तहसील मुख्यालय में नैनीताल के अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी एवं उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में रामनगर में आधार सेवा केंद्र की व्यवस्था को सुचारू करने और आधार केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन से मोहल्ला पंपापुरी, भरतपुरी, कौशल्यपुरी एवं दुर्गापुरी के नियमितीकरण की प्रक्रिया, ग्राम चुकुम के विस्थापन, नया झिरना, लालढांग आदि ग्रामों के सर्वेक्षण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की मंशा एवं जनहित की भावना के अनुरूप सभी प्र...