कटिहार, अप्रैल 5 -- आजमनगर, एक संवाददाता तीन दिन के बाद गीदड़ के काटने से रमनी देवी की मौत की कही गई कहानी ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस ने अनुसंधान के बाद बताया कि रमणी देवी की मौत गीदड़ के काटने से नहीं बल्कि पति के चाकू से मारने से हुई थी। इस बात का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस कर बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार ने की। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार के दिन आलमपुर दियारा क्षेत्र में मक्के के खेत से लहूलुहान एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया, परंतु परिजनों द्वारा उक्त महिला को अपने कब्जे में लेकर अन्यत्र किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करने के लिए ले जा रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.