लातेहार, मार्च 11 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। रमजान और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बालूमाथ मुख्यालय चौक पर भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। प्रशासन के इस निर्णय के तहत आज से 21 मार्च तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी। यह निर्णय बालूमाथ अंचल अधिकारी बलेश्वर राम,बीडीओ सोमा उरांव तथा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार की पहल पर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़ अधिक रहती है,ऐसे में किसी भी संभावित दुर्घटना या अव्यवस्था से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। इधर प्रशासन द्वारा आज से 21 मार्च तक नो एंट्री लागू किए जाने के निर्णय के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन के इस कदम की सराहना करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.