औरैया, फरवरी 26 -- औरैया/फफूंद, संवाददाता। पवित्र रमजान माह में जहां इबादत और संयम का माहौल है, वहीं कस्बा फफूंद के बाजारों में फलों की बढ़ती कीमतों ने इफ्तार की रौनक फीकी कर दी है। रोजेदारों की थाली में सेब, अनार और खजूर जैसे जरूरी फल अब सीमित मात्रा में ही पहुंच पा रहे हैं। अचानक बढ़ी मांग और सप्लाई लागत में इजाफे ने दामों को 'मीठा' जरूर किया है, लेकिन इसका स्वाद आम लोगों के लिए कड़वा साबित हो रहा है। रमजान से पहले 100 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब 120 रुपये किलो, 50 रुपये किलो का संतरा 80 रुपये, 100 रुपये किलो का अनार 160 रुपये और 160 रुपये किलो की खजूर 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है। केला 40 रुपये दर्जन से 60 रुपये दर्जन, पपीता 30 से 50 रुपये किलो और खरबूजा 60 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। नारियल और तरबूज के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई ...