नई दिल्ली, मार्च 1 -- Iran-Israel War: पवित्र रमजान का महीना, जो शांति और इबादत का प्रतीक माना जाता है, इस साल कई मुस्लिम देशों के लिए भारी अशांति और हिंसा लेकर आया है। पश्चिम एशिया से लेकर दक्षिण एशिया तक युद्ध और आंतरिक संघर्षों ने त्यौहार की रौनक को मातम में बदल दिया है। ईरान में जहां सत्ता के शीर्ष पर उथल-पुथल मची है, वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव खुली जंग में तब्दील हो चुका है। ईरान इस वक्त अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए भीषण हवाई हमलों ने ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को हिला कर रख दिया है। सबसे चौंकाने वाली खबर देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि है, जिसके बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। हमलों के बाद तेहरान ...