उरई, मार्च 8 -- उरई। माह-ए-रमजान के अंतिम दिनों में शहर के मुस्लिम बाहुल बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नमाज और इबादत के लिए टोपियों के साथ अलविदा जुमा और ईद को देखते हुए इत्र की खरीदारी भी तेज हो गई है। रमजान मुबारक पर शहर के बाजारों में रौनक छाई हुई है। विशेषकर टोपियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। नमाज और इबादत में इस्तेमाल होने वाली मखमली, जालीदार, पट्टेदार और डिजाइनर टोपियां बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।जैसे-जैसे रमजान के दिन गुजर रहे हैं, वैसे-वैसे खरीदारी भी तेज हो रही है। युवा वर्ग खास तौर पर मखमली और सफेद पट्टेदार 'बरकाती' टोपियों को पसंद कर रहा है। बाजार में 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की सफेद जालीदार और डिजाइनर टोपियां उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। वहीं आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.