फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। पाक महीने में रोजेदार फलों को इफ्तार के दस्तरखान पर वरीयता से रखते हैं। इसलिए फलों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने से फलों की कीमतों में इजाफा हुआ है। सबसे अधिक सेव केला, तरबूज और अनार के रेट बढ़े हैं। रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है और मंगलवार को छठा रोजा मुकम्मल हो गया है। बदलते मौसम और रमजान का महीना शुरू होने से फलों की मांग में कई गुना बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आमतौर पर रोजों के लिए चना और खजूर और फल उपयोगी माने जाते हैं। रोजा खोलने के लिए इन्हीं खाद्य पदार्थों का बहुतायत से प्रयोग किया जाता है। विभिन्न प्रकार की सेवईयां व खजूर के बंद पैकेटों के साथ तरह-तरह के मेवे की मांग रहती है। नारियल पानी की मांग भी बढ़ रही है। फल मंडी में में कई फलों की कीमतें बढ़ गई हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.