सीवान, मार्च 13 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एक ओर जहां रमजान में फल व हरी सब्जियों की मांग बढ़ गयी है, तो दूसरी ओर डिमांड बढ़ते ही सभी तरह की जरूरी चीजों की कीमत भी बढ़ गयी है। रोजेदार महंगे फल व सब्जी खरीदने को मजबूर हैं। वहीं बाजारों में सामान्य सब्जियों की कीमत दोगुनी हो गयी है, तो फलों की कीमत 20 फीसदी से अधिक बढ़ गयी। रमजान के इफ्तार में सेब, नारंगी, अंगूर, अनार व पपीता के भाव में उछाल, तरबूज की अधिक डिमांड है। वहीं मौसम में ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ती जा रही है, रसदार फलों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच रमजान आने से रोजेदारों के लिए नींबू, तरबूज, पपीता, संतरा, अंगूर आदि की अधिक जरूरत पड़ रही है। नींबू की कीमत दोगुनी हो गयी है, जो तीन से पांच रुपये पीस बिक रहे थे, वह भी महंगे बिकने लगे हैं। फूलगोभी, मटर, बैगन, मूली व टमाटर में भारी ...