बक्सर, फरवरी 25 -- पेज चार के लिए ----- गुलजार 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक उछाल, मध्यमवर्गीय परिवारों की बढ़ी चिंता 60 रुपये में मिलने वाला नारियल का डाभ अब 70 से 80 रुपये में मिल रहा फोटो संख्या 21 कैप्शन - बुधवार को डुमरांव के पुराना भोजपुर चौक पर बिक्री के लिए दुकान पर रखे गए फल। डुमरांव, संवाद सूत्र। पवित्र माह रमजान की शुरुआत के साथ ही डुमरांव का बाजार गुलजार हो उठा है। शाम ढलते ही सड़कों पर रौनक बढ़ जाती है और लोग इफ्तार की तैयारी में जुट जाते हैं। लेकिन इस बार इफ्तार की थाली में शामिल फलों की बढ़ती कीमतों ने रोजेदारों की चिंता बढ़ा दी है। महज एक सप्ताह के भीतर फलों के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। इफ्तार में फल का विशेष महत्व होता है। सेब, संतरा, पपीता, तरबूज, अनार और ना...