बलरामपुर, फरवरी 28 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। माहे रमजान के दस रोजे पूरे हो चुके हैं और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में रोजेदारों को इबादत के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के चिकित्साधिकारी डॉ. यासिर खान ने बताया कि बदलते मौसम में पूरे दिन बिना भोजन और पानी के रहने से डीहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए खानपान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। डॉ यासिर ने कहा कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और अनियंत्रित डायबिटीज, किडनी, लीवर या हृदय रोग से पीड़ित मरीज रोजा रखने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। बीमारी की स्थिति में रोजा न रखने की अनुमति है और सक्षम व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद कर सकता है। रोजेदारों को खास एहतियात बरतनी जरूरी है। डॉ. खान ने सलाह दी कि इफ्तार में हल्का व ...