औरैया, फरवरी 25 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बा फफूंद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रमजान का पाक महीना पूरी अकीदत, अनुशासन और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रोजेदार सुबह तड़के सेहरी करने के बाद रोजा रख रहे हैं और दिनभर इबादत, तिलावत व अल्लाह की याद में समय व्यतीत कर रहे हैं। शाम को अजान की सदाओं के साथ इफ्तार का नजारा आध्यात्मिक माहौल पैदा कर देता है। नगर की जामा मस्जिद, दरगाह बुखारी शाह समेत विभिन्न मस्जिदों में इशा की नमाज के बाद तरावीह अदा की जा रही है। तरावीह में हाफिजे कुरआन द्वारा रोजाना कुरआन शरीफ की तिलावत की जा रही है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखी जा रही है। मौलाना खलीलउल्लाह ने कहा कि रमजान रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस महीन...