भदोही, मार्च 10 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां नगर के इंद्रा नगर स्थित नूरी मस्जिद में रविवार की रात तराबीह की नमाज मुकम्मल हुई। इस दौरान लोगों ने हाफिज मोहम्मद सैफ रजा को फूल मालाओं से लादकर जोरदार इस्तकबाल किया। साथ ही एक दूसरे को बधाईयां दीं। हाफिज मो. रजा ने कहा कि रमजान का नेक महीना अल्लाह ने अपने बंदों को इबादत के लिए दिया है। इस पाक माह में किए गए ने नेक कार्यों का सवाब ज्यादा मिलता है। कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग तराबीह की नमाज में बड़ी संख्या में आते हैं। लेकिन उसके बाद मस्जिदों में उनकी तादात कम हो जाती है। पूरे माह तक मेहनत, ईमानदारी के साथ अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। आसपास के लोगों को तकलीफ ना दें, एक दूसरे की मदद करें, यही कुरआन सिखाता है। इस मौके पर हाफिज महताब, कारी मो. खालिद, हाफिज शफीक, हसनैन, वसीम अंसारी, हाफिज जाबि...