मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- जनपद में इबादत और बरकतों वाले महीने 'रमजान-उल-मुबारक' की दस्तक के साथ ही फिजाओं में उत्साह और रूहानियत घुलने लगी है। इस वर्ष मुकद्दस रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। चांद नजर आते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज गूंजने लगेगी और अकीदतमंदों के रोजों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लिए कैलेंडर के 12 महीनों में रमजान सबसे पाक और मुबारक महीना होता है। यह सब्र, रोजा, आत्मचिंतन और उत्सव का समय होता है। रमजान इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का नौंवा महीना होता है। जिसमें मुस्लिम अकीदतमंद रोजा रखते हैं। इस बार मुकद्दस रमजान का महीना 19 फरवरी से शुरू हो सकता है। फिलहाल रमजान का चांद नजर नहीं आया है। चांद के एलान के साथ ही तरावीह की नमाज अदा की जाएगी और अगले दिन पहला रोजा रखा जाएगा। बाजार में रौनक और इबाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.