रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रमजान माह में 24 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की है। पत्र में साफ सफाई के अलावा पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने की मांग की गई है। 19 फरवरी से रमजान माह की शुरुआत हो जाएगी। चांद के हिसाब से रमजान माह एक दिन आगे या पीछे भी हो सकता है। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी रामपुर ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक पत्र दिया है। पत्र में लिखा है रमजान माह में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। बिजली की जर्जर लाइनों को रमजान से पहले ही ठीक करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...