उरई, फरवरी 16 -- कोंच। 18 फरवरी से शुरू हो रहे मुस्लिम समाज के पवित्र महीने रमजान पर्व पर पहली बार नगरपालिका ने नई पहल शुरू की। अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने पेश इमामों और मौलवियों के साथ बैठक की। इसमें सभी से सुझाव मांग गए। ईओ ने बताया कि इन सभी को अमली जामा पहनाते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाएंगी। नगर पालिका सभागार में रमज़ान माह की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने की। इसमें नगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के इमामों और मुस्लिम धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान नगर में रमज़ान माह के समय साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, नालियों की नियमित सफाई, सुअर-नियंत्रण तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.