हापुड़, मार्च 13 -- रमजान माह के चौथे जुमे पर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिदों पर नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की टीमें गश्त करती रही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने नमाज सकुशल सम्पन्न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। जनपद में विभिन्न प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद भी अधिकारियों ने पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए । माह-ए-रमजान के चौथे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसर सतर्क रहे। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह समेत सभी सर्किलों के सीओ, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अफसर गश्त के लिए सुबह से ही सड़कों पर उतर गए। धार्मिक स्थलों से लेकर मिश्रित आबादी वाले क...