सहारनपुर, फरवरी 27 -- पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ की गई। पुलिस-प्रशासन की और से सुरक्षा व साफ-सफाई के इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज इमाम कारी मोहम्मद अरशद गोरा ने संपन्न कराई। मस्जिद की छतें और पूरे परिसर में नमाजियों की भीड़ रही। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने व्यवस्था बेहतर बनाए जाने पर पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खुशनुमा माहौल में तीसरे जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। उन्होंने होली पर्व पर अहतियात रखने की भी अपील की। वहीं, जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.