छपरा, मार्च 16 -- डॉ. राहुल राज ने इफ्तार दावत में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा फोटो- 5: मुकरेड़ा (छपरा) स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रमजान पर आयोजित समारोह में राहुल राज व अन्य शिक्षक छपरा। पवित्र रमजान माह पर मुकरेड़ा (छपरा) स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रविवार की देर शाम रमजान पर रिविलगंज के प्रमुख व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों की एकजुटता और उनके सम्मान का संदेश देते हुए कहा कि रमजान में इफ्तार का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षकों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और एकजुटता को भी मजबूत करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज शिक्षकों के सामने कई प्रकार की समस्याएँ और चुनौतियाँ हैं, जिनके समाधान के लिए सभी शिक्षकों...