संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। माह-ए-रमजान की 27 वीं तारीख को क्षेत्र की मस्जिदों में इबादत का खास माहौल देखने को मिला। इस मौके पर रोजेदार रातभर नमाज, तिलावत-ए-कुरआनपाक व दुआ में मशगूल रहे। कई मस्जिदों में शब-ए-कद्र की तलाश में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक मस्जिदों में इबादत का सिलसिला चलता रहा, वहीं सुबह सहरी के वक्त तक लोग अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआ मांगते नजर आए।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में विशेष नमाज व दुआ का आयोजन किया गया। सेमरियावां की जुमा मस्जिद में आयोजित इज्तेमा में मौलाना महमूद कासमी ने रोजेदारों को रमजान के आखिरी अशरे की फजीलत व शब-ए-कद्र की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस मुबारक रात में की गई इबादत हजार महीनों की इबादत से बेहतर मानी गई है। इसलिए रोजेदार ज्यादा...