किशनगंज, जनवरी 1 -- किशनगंज। संवाददाता बुधवार को किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा श्मशान घाट के पास काली मंदिर के निकट रामजान नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान छैतनटोला वार्ड नंबर 19, निवासी आरिफ आलम (10) के रूप में हुई है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नदी में डूबने से एक बच्चा की मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब दो बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे। बताया जाता है की दोनों बच्चे खेलते-खेलते नदी के पास पहुंच गया। इसी दौरान दोनों बच्चे का पांव फिसल गया और दोनों रमजान नदी में गिर गए। मौके पर मौजूद एक जेसीबी चालक ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन दूसरा बच्चा गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.