आगरा, फरवरी 14 -- रमजान को लेकर थाना मंटोला में एसीपी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। 17-18 फरवरी से रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। अभी तक क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं कराई गई हैं। पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में इबादत करते हैं। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था नहीं है। जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी अब तक सफाई नहीं हुई है। मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने कहा कि रमजान में मुसलमान पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद तरावीह की नमाज होती है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और पुलिस पिकेट का इंतजाम किया जाए। एसीपी कोतवाली वीरेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार पर समुचित प्रबंध किए जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.