प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में अलविदा की नमाज और रमजान को लेकर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, मस्जिद के मौलवियों के साथ सीओ मनोज कुमार रघुवंशी ने बैठक कर जानकारी हासिल की। मस्जिदों पर होने वाली नमाज का समय, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य पहलुओं पर र्चा की। कोतवाल आनंदपाल सिंह को अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश भी दिए। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को बताया कि पूर्व में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात इस क्षेत्र में नहीं हुई है। यहां दोनों संप्रदायों के त्यौहार शांति और सद्भाव माहौल में संपन्न होते हैं। सीओ ने लोगों से शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार को मनाने की अपील की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी उमरवैश्य, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, अब्बास अली राईन, अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.