पाकुड़, मार्च 17 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सोमवार की रात पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। विभिन्न गांवों की मस्जिदों में तरावीह नमाज के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल किया गया। इस खास मौके पर पाकुड़िया जामा मस्जिद में काफी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और खतम तरावीह की नमाज अदा की। जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज हाफिज मोहम्मद रिजवान एवं हाफिज मोहम्मद अशरफ के द्वारा पूरे रमजान भर अदा कराई गई। जिसके समापन के अवसर पर विशेष भीड़ देखने को मिली। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, बेहतर शिक्षा, समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती नूर आलम द्वारा दुआ कराई गई और महत्वपूर्ण बयान भी दिया गया। अपने बयान में मुफ्ती नूर आलम ने कहा कि 27 वीं रमजान शबे कद्र क...