कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी और शिया युवा यूनिट ने उलमा बोर्ड के सहयोग से शनिवार को अलग-अलग रमजान अल शरिया हेल्पलाइन जारी कीं। अकादमी के अध्यक्ष मुफ्ती इक़बाल अहमद कासिमी, महासचिव मौलाना खलील अहमद मजाहिरी और मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासिमी ने पत्रकारों को बताया कि रमजान में गरीबों और कमजोर वर्गों का भरपूर सहयोग किया जाए, विशेषकर अनाथों, बेवाओं, मुहल्ले और पड़ोस के परेशान हाल लोगों को इफ्तार व सहरी में याद रखें। उधर, शिया युवा यूनिट के महासचिव नायाब आलम ने बताया कि उलमा बोर्ड की तरफ से रमजान हेल्पलाइन जारी की गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे व्हाट्सएप के माध्यम से सवाल पूछें। पैनल के नंबर सोशल मीडिया के माध्यम से हासिल किए जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.