शामली, मार्च 6 -- पवित्र महीना रमजान में मुस्लिम बस्तियों में साफ सफाई न होने से गंदगी के ढेर लगे हुए है। सडकों और गली मोहल्लों में फैली गंदगी के कारण लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होने नगर पालिका पर प्रधानमंत्री के स्वच्छ मिशन को भी पलीता लगाने का आरोप लगाया है। इन दिनों मुस्लिमों का पवित्र माह रमजान चल रहा है। माहे रमजान में मुस्लिम बस्तियों व कालोनियों में चहन पहल बढ जाती है और लोग रात दिन खुदा की इबादत में लगे रहते है, लेकिन नगर पालिका द्वारा मुस्लिम बस्तियों में नियमित साफ सफाई न कराये जाने से समाज के लोगों में नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला कलंदरशाह, पंसारियान, नई बस्ती में कूडे के ढेर लगे रहे। मुस्लिमों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा जुमे के दिन भी साफ सफाई की व्यावस्था नही की गई, ज...