गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव साबिर अहमद खान ने गुरूवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुनाव आयोग से नगर निगम का चुनाव पवित्र रमजान महीने के बाद कराने की मांग की है। खान ने चुनाव की घोषणा से एक तरफ प्रसन्नता जाहिर की है कि चुनाव होने से हर तरफ हर वार्ड में विकास होगा लेकिन दूसरी ओर उनको मायूसी है कि रमजान में लोग प्रचार प्रसार ठीक से नहीं कर पाएंगे। बतला दें कि संभवत: 18 फरवरी से रमजान का महीना शुरू होनेवाला है। 23 फरवरी को चुनाव और 27 फरवरी को मतगणना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.