गोड्डा, मार्च 16 -- महागामा, एक संवाददाता। पवित्र रमजान माह के अवसर पर समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जदयू युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीब एवं असहाय लोगों के बीच महागामा में सलवार सूट और साड़ियों का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की गई। मोहम्मद हारुन रशीद ने कहा कि रमजान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है। इस महीने में सभी मुसलमान भाई इबादत के साथ साथ समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें इंसानियत, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने आगे कहा कि इस पाक महीने में हम सभी लोग जकात, फितरा और खैरात के माध्यम से गरीबों और असहाय लोगों की मदद करते हैं, ताकि वे भी खुशी और सम्मान के साथ त्य...