कौशाम्बी, फरवरी 20 -- रमजान के पहले जुमा पर इलाके की छोटी-बड़ी मस्जिदों में रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मस्जिदों में मुल्क की खुशहाली और अमन के लिए दुआ की गई। महिलाओं ने घरों में नमाज अदा की। हजारों लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर गुनाहों से तौबा किया। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के चलते मस्जिदों की छतों पर नमाज अदा की गई। जुमे के खुतबे में रमजान की अहमियत बताई गई। माह-ए-रमजान के पहले जुमे की तैयारियां जनपद में सुबह से ही शुरू हो गई थी। नमाजी तय वक्त से पहले बच्चों को साथ लेकर मस्जिदों में पहुंचे। अकीदत से अलग-अलग मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। जिन लोगों को मस्जिद के भीतर जगह नहीं मिली उन्हें खुले आसमान में मस्जिद की छत पर नमाज अदा करनी पड़ी। मुबारक माह रमजान के पहले जुमे में जनपद की सभी मस्जिदों, ...