रुडकी, फरवरी 20 -- भगवानपुर, संवाददाता। रमजान के पहले जुमे की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाजियों की भारी मौजूदगी से मस्जिदों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने नमाज अदा कर अपने गुनाहों की मगफिरत और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। क्षेत्र की जामा मस्जिद, मरकज वाली उमर मस्जिद, मदीना मस्जिद, हुसैनिया मस्जिद समेत आसपास के देहात क्षेत्रों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। नमाज के बाद विशेष दुआ कराई गई। मुफ़्ती शरफराज ने रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...