कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। रमजान उल मुबारक का पहले जुमा (शुक्रवार) पर शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखते हुए घनी आबादी वाले इलाकों की मस्जिदों में दो बार नमाज अदा की गई। नमाज से पहले इमामों ने जकात-फितरा के बारे में तकरीरें कीं। मुल्क में अमन, भाईचारगी और खुशहाली के साथ मजहबी मुकामात की हिफाजत के लिए दुआएं की गईं। रमजान की शुरुआत बुधवार को हुई थी। दूसरे रोजे के दिन ही जुमा पड़ गया। ऐसे में मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बहुत ज्यादा हो गई। चमनगंज, बेकनगंज, परेड, नई सड़क, रोशन नगर, बाबूपुरवा, जाजमऊ आदि इलाकों की तमाम मस्जिदों में दो बार नमाज अदा की गई। जब से सड़क पर नमाज पर बंदिश हुई है तब से कई मस्जिदों में पहले से दो बार नमाज हो रही है। मस्जिद के इमामों ने खुतबे से पहले तकरीरों में रमजान के दौरान जकात, फितरा (दान) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.