बांका, फरवरी 27 -- बांका, एक संवाददाता। पवित्र रमजान माह के दूसरे जुम्मे के अवसर पर शुक्रवार को बांका शहर सहित जिले के विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर की नमाज को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखा गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में भी नमाजियों ने पंक्तिबद्ध होकर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी। मौलानाओं ने अपने बयान में रमजान की फजीलत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, त्याग और इंसानियत का पैगाम देता है। रोजेदारों को बुराइयों से दूर रहकर जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत दी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। दूसरे जुम्मे को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थ...